पहले दिन प्लास्टर व दूसरे दिन दीवार का रंग-रोगन
बगोदर। बगोदर स्थित जिले के इकलौते जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। इसके तहत भवन और पुरानी बॉउंड्री क

बगोदर। बगोदर स्थित जिले के इकलौते जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। इसके तहत भवन और पुरानी बॉउंड्री की मरम्मति का कार्य चल रहा है। बॉउंड्री निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है। बॉउंड्री वाल मरम्मति में अनियमितता की हद तब पार कर गयी जब बॉउंड्री मरम्मत के दौरान उस पर प्लास्टर किया जा रहा है और बगैर पानी दिए उसपर दूसरे दिन ही रंग - रोगन कर दिया जा रहा है। इस भीषण गर्मी में एक दिन भी प्लास्टर में पानी नहीं देने से उसकी मरम्मति पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
सवाल खड़ा होना भी लाजिमी है। चूंकि बगैर पानी दिए बॉउंड्री की मजबूती और टिकाऊ नहीं हो सकता है। स्थानीय लोगों ने हिन्दुस्तान के इस प्रतिनिधि को मामले की जानकारी दी, तब इस प्रतिनिधि ने इस पर नजर रखी। इस दौरान देखा गया कि सरिया रोड के फुटपाथी दुकानदारों को 14 अप्रैल को दुकान लगाने पर रोक लगाई गई और बॉउंड्री का प्लास्टर किया गया और दूसरे दिन 15 अप्रैल को प्लास्टर की गई बॉउंड्री में सुबह में हीं रंग- रोगन कर दिया गया और पुनः दुकानें सज गई।पूछे जाने पर फुटपाथी दुकानदारों ने भी बताया कि एक दिन प्लास्टर किया गया और दूसरे दिन रंग- रोगन कर दिया गया। कमोबेश पूरी बॉउंड्री मरम्मति के दौरान ठेकेदार के द्वारा यही फॉर्मूला अपनाया गया। जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, भाजपा नेता संजय चौरसिया आदि ने भी बताया कि बॉउंड्री वाल का एक दिन प्लास्टर और दूसरे दिन रंग- रोगन किया जा रहा है। नेताद्वय ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब कोई व्यक्ति निजी खर्च से बॉउंड्री का निर्माण करता है तब प्लास्टर में आठ दिनों तक पानी डालता है, ताकि मजबूती बरकरार रहे। इंजीनियर का भी यही कहना है। मगर इस कार्य की निगरानी कर रहे इंजीनियर की मिलीभगत भी इसमें दिखाई देता है। जेई वीरेंद्र कुमार का कहना है कि दूसरे दिन रंग-रोगन करना गलत है। उन्होंने कहा कि कम से कम तीन दिनों तक प्लास्टर में पानी डालना चाहिए। मगर यहां एक दिन भी प्लास्टर में पानी नहीं डाला जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


