एडवांस्ड लॉयल स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

शुक्रवार को जमुआ के एडवांस्ड लॉयल इल्यूमिनेटिव पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुखिया अबुज़र नोमानी और अन्य अतिथियों ने छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई, जिसमें नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर दिया गया।

एडवांस्ड लॉयल स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह

जमुआ, प्रतिनिधि। शुक्रवार को जमुआ प्रखंड अंतर्गत एडवांस्ड लॉयल इल्यूमिनेटिव पब्लिक स्कूल काजीमगहा में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी' (पीटीएम) एवं 'पुरस्कार वितरण समारोह' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और अभिभावकों ने हिस्सा लिया तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया अबुज़र नोमानी, समाजसेवी असरार आलम एवं जुनैद आलम उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर मुखिया अबुज़र नोमानी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज को बदलने का सबसे सशक्त हथियार है। जुनैद आलम ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो न केवल व्यक्ति का भविष्य संवारती है, बल्कि एक सभ्य समाज की नींव भी रखती है। ​प्रधानाचार्य मो. फुरकान ने स्पष्ट किया कि विद्यालय का मूल उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों का संचार करना भी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।