पुरस्कार वितरण एवं अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

जमुआ प्रखंड के एडवांस्ड लॉयल इल्युमिनेटिव पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुखिया अबुज़र नोमानी ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के विकास पर चर्चा की।

पुरस्कार वितरण एवं अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी

जमुआ, प्रतिनिधि। शुक्रवार को जमुआ प्रखंड अंतर्गत एडवांस्ड लॉयल इल्युमिनेटिव पब्लिक स्कूल काजीमगहा में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी' (पीटीएम) एवं 'पुरस्कार वितरण समारोह' का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और अभिभावकों ने हिस्सा लिया तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया अबुज़र नोमानी, समाजसेवी असरार आलम एवं जुनैद आलम उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर मुखिया अबुज़र नोमानी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज को बदलने का सबसे सशक्त हथियार है। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल होना अनिवार्य है। ​समाजसेवी असरार आलम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के भीतर का आत्मविश्वास जागृत होता है। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और बेहतर शिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा की। जुनैद आलम ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो न केवल व्यक्ति का भविष्य संवारती है, बल्कि एक सभ्य समाज की नींव भी रखती है। ​प्रधानाचार्य मो. फुरकान ने स्पष्ट किया कि विद्यालय का मूल उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों का संचार करना भी है। उन्होंने अभिभावकों के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार जताया। ​उप प्रधानाचार्य मो. फरहान अली ने बताया कि विद्यालय समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है ताकि छात्रों की छिपी हुई प्रतिभा को एक मंच मिल सके। ​पुरस्कार पाकर छात्रों के चेहरे खिले नजर आए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार प्रकट किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।