पैक्स में पड़े 2700 क्विंटल धान बर्बादी के कगार पर

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गांडेय के विभिन्न पंचायतों के धान अधिप्राप्ति केन्द्रों में रखे धान अब बर्बादी के कगार पर हैं। चूहों और सड़न के कारण धान का नुकसान हो रहा है। पैक्स प्रबंधक और अध्यक्ष ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। समय पर धान का उठाव नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है।

पैक्स में पड़े 2700 क्विंटल धान बर्बादी के कगार पर

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में स्थित धान अधिप्राप्ति केन्द्र में रखे धान अब बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके हैं। पैक्स में रखे धानों को चूहे बर्बाद कर रहे हैं या फिर धान सड़ना शुरु हो गया है। पैक्स में धान बर्बादी के कारण पैक्स प्रबधक और पैक्स अध्यक्ष की चिंता बढ़ गई है। पैक्स प्रबंधकों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बता दें कि दासडीह पैक्स में 900 क्विंटल, बुधुडीह पैक्स में 900 क्विंटल और कुंडलवादाह पैक्स में भी 900 क्विंटल धान डंप है। पैक्स में रखे धान पर फफूंद लगना शुरू हो गया है जबकि रखे हुए धान को चूहे नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।

बता दें कि पैक्सों को आरओ नहीं मिलने के कारण पैक्स से धान का उठाव नहीं हो पाया और पैक्स में ही धान सड़ना शुरु हो गया है। दासडीह पैक्स प्रबंधक महेंद्र मंडल ने कहा कि गोदामों में पड़े धान को ले जाने के लिए कई बार लिखित और मौखिक आग्रह किया गया, परंतु विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई। पैक्स प्रबंधक ने कहा कि जिला प्रशासन से बार-बार आरओ देने की गुहार लगाई, लेकिन अधिकारी किसी भी तरह का जवाब नहीं दे रहे हैं। पैक्स में पड़े धान का अगर समय पर उठाव नहीं हुआ तो धान पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। पैक्स से धान उठाव नहीं होने से कई किसान अपने घरों में ही धान रख हुए हैं। किसानों से समय पर धान नहीं लिया गया तो किसानों को धान औने-पौने दामों में बिचौलियों को बेचना पड़ेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।