पिहरा प्लस टू हाई स्कूल का इंटर रिजल्ट शानदार, तीनों संकायों में लहराया सफलता का परचम

May 07, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

पिहरा स्थित प्लस 2 प्रोजेक्ट हाई स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम उत्कृष्ट रहा। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कला संकाय का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.41% रहा। विज्ञान संकाय का परिणाम 96.72% रहा। वाणिज्य संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

पिहरा प्लस टू हाई स्कूल का इंटर रिजल्ट शानदार, तीनों संकायों में लहराया सफलता का परचम

गावां, प्रतिनिधि। पिहरा स्थित प्लस 2 प्रोजेक्ट हाई स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम इस वर्ष काफी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के तीनों संकाय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। परिणाम जारी होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया।

कला संकाय का परिणाम

कला संकाय में कुल 311 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 136 छात्र प्रथम श्रेणी एवं 165 छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। तृतीय श्रेणी में एक भी छात्र नहीं रहा। 2 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि 8 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। इस प्रकार संकाय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.41% रहा, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

विज्ञान संकाय का परिणाम

विज्ञान संकाय में कुल 61 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 54 छात्र प्रथम श्रेणी एवं 5 छात्र द्वितीय श्रेणी से सफल रहे। तृतीय श्रेणी में कोई छात्र नहीं रहा, जबकि 2 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। इस संकाय का कुल परिणाम 96.72% रहा।

वाणिज्य संकाय का परिणाम

वाणिज्य संकाय में कुल 3 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1 छात्र प्रथम श्रेणी एवं 2 छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो सराहनीय है। विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे सामूहिक प्रयास और अनुशासित पढ़ाई का परिणाम बताया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्लस 2 प्रोजेक्ट हाई स्कूल में कला संकाय का उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है?
कला संकाय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.41% रहा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।