जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर कर्मियों को मिला प्रशिक्षण
गांव में जन्म मृत्यु निबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे ने प्रखंड कर्मियों और पंचायत प्रतिनिधियों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र उस स्थान से निर्गत होना चाहिए जहाँ बच्चे का जन्म हुआ है।

गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार को जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण में जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे की ओर से प्रखंड कर्मियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने से संबंधित दस मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस बच्चे का जन्म जहां हुआ है वहीं से उसका प्रमाण पत्र निर्गत होना है।
वर्तमान समय में अधिकांश प्रसव संस्थागत होता है, ऐसे में उस बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र उसी संस्था या संबंधित क्षेत्र के द्वारा निर्गत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जन्म के 21 दिनों के अंदर प्रमाण पत्र निर्गत होने पर किसी गवाह आदि की आवश्यकता नहीं है। निबंधक द्वारा जरूरी कागजात लेकर स्वयं उसका निबंधन कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने माता नहीं होने या अधिक उम्र के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के नियमों के बारे में भी जानकारी दी। मृत्यु प्रमाण पत्र में उत्पन्न संदेह को दूर करने के लिए उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत अस्पताल पहुंचने के पहले हो जाती है और डॉक्टर द्वारा यदि उसे ब्रॉड डेथ घोषित किया जाता है तो मृत घोषित करने वाले अस्पताल क्षेत्र के रजिस्ट्रार द्वारा उसका मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। यदि इलाज के क्रम में मौत होती है तो संबंधित अस्पताल द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान अन्य परिस्थितियों में मृत्यु होने पर उसके निबंधन व प्रमाण पत्र निर्गत करने की विधियों के बारे में भी जानकारी दी गयी। मौके पर बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अविनाश रंजन, आशीष कुमार, मुखिया अमित कुमार, मुन्नी कुमारी, रुपाश्री सिंह, मकसूद आलम, मेराजुद्दीन, गुरुसहाय रविदास, अजय कुमार, राजेन्द्र रविदास, सब्दर अली, कार्तिक विश्वकर्मा, अशोक पण्डित, संतोष रविदास, रविन्द्र बरनवाल एवं गंगा राणा आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




