Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsOld Rivalry Leads to Violent Clash in Mnjhalatol Village Two Seriously Injured
पुरानी रंजिश में मारपीट, पिता-पुत्र घायल

पुरानी रंजिश में मारपीट, पिता-पुत्र घायल

संक्षेप:

बेंगाबाद के चितमाडीह पंचायत में मंझलाटोल गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में शनिवार को भीषण मारपीट हुई। इस घटना में उस्मान अंसारी और उनके पुत्र नौशाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

Nov 16, 2025 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद। चितमाडीह पंचायत के मंझलाटोल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष से उस्मान अंसारी व उनके पुत्र नौशाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। इस सिलसिले में भुक्तभोगी द्वारा थाना में आवेदन देकर पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए विरोधी खेमे के एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ले लिया है। भुक्तभोगी उस्मान अंसारी ने दिलदार अंसारी पर आरोप लगाया है कि वह अपने घर आने जाने के रास्ता से सुबह में निकल रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बीच दिलदार अंसारी सहित पांच लोगों ने मिलकर उनके पुत्र नौशाद अंसारी को पकड़कर मारपीट करने लगा और छाती में दांत काटकर जख्मी कर दिया। रक्त रंजित पुत्र को देख उसके पिता बीच बचाव करने गए। इस बीच विरोधी खेमा के लोगों ने रॉड से मारकर उसका भी हाथ तोड़ दिया। मारपीट की घटना में पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जाता है कि दिलदार और उस्मान के बीच किसी मामले को लेकर लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही है। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने की बात बताई जाती है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों पक्षों के बीच आपस में मामले का समझौता करने का प्रयास किया जा रहा था।