आंबा कर्मियों ने ली पोषण पखवाड़े को सफल बनाने की शपथ
देवरी में बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र की कर्मियों ने पोषण पखवाड़ा को सफल बनाने की शपथ ली। यह कार्यक्रम 9 से 23 अप्रैल तक चलेगा, जिसका मुख्य थीम 'बचपन के पहले छह साल पोषण' है। इसमें मातृत्व एवं शिशु पोषण, खेल आधारित शिक्षा और सामुदायिक समर्थन पर जानकारी दी गई।

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को अंचल अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्यामलाल मांझी की अगुवाई में आंगनबाड़ी केंद्र की कर्मियों को पोषण पखवाड़ा को सफल बनाने की शपथ दिलाई गई। जिसमें उपस्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कर्मियों ने पोषण अभियान योजना के तहत इस पखवाड़ा को सफल बनाने की शपथ ली। इस सम्बंध में सीडीपीओ एसएल मांझी ने बताया कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी गिरिडीह के निर्देश पर देवरी अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाल विकास परियोजना के द्वारा नौ से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें पोषण पखवाड़ा के मुख्य थीम बचपन के पहले छह साल पोषण, पढ़ाई के लिए बेमिसाल, कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र की कर्मियों को मातृत्व एवं शिशु पोषण, मस्तिष्क के विकास के प्रारंभिक प्रोत्साहन, प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम को कम करने में माता पिता की भूमिका तथा सशक्त आंगनबाडियों के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाने संबंधित जानकारी दी गई। बाद में आंबा केन्द्र की कर्मियों द्वारा रैली निकालकर लोगों को पोषण पखवाड़ा की जानकारी दी गई। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका रजनी पाठक, शीतल कुमारी, गीता कुमारी, सहायक प्रमोद कुमार, नीलम कुमारी, ममता कुमारी, रेणू कुमारी आदि कर्मी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


