एनएसएस युवाओं को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाती है: डॉ. श्वेता
एनएसएस इकाई 1, गिरिडीह कॉलेज द्वारा सिहोडीह में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति और सामाजिक एकता के विषय पर प्रस्तुतियाँ दी गईं। डॉ. श्वेता कुमारी ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला।

एनएसएस युवाओं को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाती है: डॉ. श्वेता गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 1, गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह द्वारा सिहोडीह में आयोजित विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल “शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता” विषय पर रैली निकालकर की गई। यह रैली सिहोडीह वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिसमें स्वयंसेवकों ने आमजन को स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की गई तथा सायंकाल भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति, सामाजिक एकता एवं जागरूकता से संबंधित प्रस्तुतियां दी गई।मुख्य
अतिथि के रूप में गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह की डॉ. श्वेता कुमारी एवं प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। इस अवसर पर डॉ. श्वेता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाती है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता फैलाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और एनएसएस स्वयंसेवक इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।वहीं प्रदीप कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। स्वयंसेवकों का उत्साह और अनुशासन वास्तव में प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. डी. के. वर्मा द्वारा किया गया।फोटो 31जीआरडी 53 शिविर में उपस्थित मुख्य अतिथि के साथ स्वयंसेवकों व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


