Notable Poet Netlal Yadav to Participate in Odisha s Parichay Literature Festival परिचय साहित्य महोत्सव में अतिथि होंगे नेतलाल, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsNotable Poet Netlal Yadav to Participate in Odisha s Parichay Literature Festival

परिचय साहित्य महोत्सव में अतिथि होंगे नेतलाल

गिरिडीह के टीजीटी हिंदी शिक्षक और कवि नेतलाल यादव 15 नवंबर को ओडिशा में 'परिचय साहित्य महोत्सव' में अतिथि कवि के रूप में शामिल होंगे। इस महोत्सव में अन्य झारखंड के साहित्यकार भी भाग लेंगे। नेतलाल को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 19 Sep 2025 03:02 PM
share Share
Follow Us on
परिचय साहित्य महोत्सव में अतिथि होंगे नेतलाल

सियाटांड़। आगामी 15 नवंबर को गिरिडीह के युपीजी 2 उच्च विद्यालय शहरपुरा,जमुआ के टीजीटी हिंदी शिक्षक सह कवि नेतलाल यादव ओडिशा में आयोजित दो दिवसीय 'परिचय साहित्य महोत्सव' में अतिथि कवि के रुप में भाग लेंगे। इसके साथ ही झारखंड के तीन अन्य साहित्यकार बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के हिंदी के प्रोफेसर, डॉ. मुकुंद रविदास, बोकारो से महादेब डुंगरिआर व गुमला से प्रेमचंद उरांव उक्त महोत्सव के अतिथि होंगे। महोत्सव का आयोजन दो दिवसीय होगा, जिसमें कवि नेतलाल खोरठा कविता का वाचन करेंगे। वे खोरठा दिवस के अवसर पर धनबाद में प्रबुद्ध खोरठा सम्मान से नवाजा गया है। वहीं प्रेस क्लब रांची से शिवनाथ प्रमाणीक स्मृति युवा सम्मान मिला है।

उनकी खोरठा काव्य संग्रह 'तोरा अपने बदले परतो' प्रकाशित होने वाला है तथा हिंदी काव्य संग्रह 'दलदल से उठा आदमी' प्रकाशित हुई है, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला है। बताते चलें कि उक्त महोत्सव का आयोजन 'प्रयास' भुवनेश्वर के तहत पीछले चार वर्षों से किया जा रहा है, जिसमें पुरे भारत के सभी भाषाओं के साहित्यकार सम्मिलित होते हैं। इस वर्ष उसमें सौ के करीब साहित्यकार को सम्मिलित होने का अवसर मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।