Gridih News: पुरनीगड़िया गांव में नाइट ब्लड सर्वे अभियान
Gridih News: देवरी के चतरो पंचायत स्थित पुरनीगड़िया गांव में स्वास्थ्य विभाग ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार रात नाइट ब्लड सर्वे कराया। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों के रक्त के नमूने लेकर माइक्रोफाइलेरिया की जांच की और लोगों को जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया। समय पर संक्रमण की पहचान और उपचार से फाइलेरिया के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है।

Gridih News: देवरी। देवरी के चतरो पंचायत के पुरनीगड़िया गांव में मंगलवार की रात फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों के रक्त के नमूने एकत्र कर उन्हें फाइलेरिया की जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया। बताया कि नाइट ब्लड सर्वे का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया संक्रमण की पहचान करना, माइक्रोफाइलेरिया की स्थिति का आकलन करना तथा संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना है। बताया कि फाइलेरिया की समय पर पहचान और उचित उपचार से इसके प्रसार को रोकने में मदद मिलती है।
इस जांच के लिए रात में रक्त के नमूने एकत्र किए जाते हैं। जिसमें रक्त में माइक्रोफाइलेरिया की पहचान करना अधिक उपयुक्त होता है। मौके पर चतरो पंचायत के मुखिया अयोध्या हाजरा सहित पीरामल प्रोग्राम के बिरेन राय, प्रभारी एमटीएस मो. संताज, शुभम कुमार, मिथिलेश कुमार, बसंत बर्मन, एलटी, एमपीडब्ल्यू किशन कुमार, पंकज यादव, सुरेश बर्मन, संतोष महतो, संजय टोपनो, विनय दुबे तथा सहिया बबीता देवी, आस्मा खातून और कविता देवी आदि लोग मौजूद थे।

