
नैयाडीह में ट्रांसफॉर्मर का हुआ उदघाटन
संक्षेप: तिसरी प्रखंड के नैयाडीह गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। भाजपा के चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने इसका उदघाटन किया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पहल पर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिससे गांव में कई माह से चल रही अंधेरे की समस्या का समाधान हुआ। अब गांव में खुशी का माहौल है।
तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के नैयाडीह गांव में कई महीना के बाद 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। भाजपा के चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने शनिवार को फीता काटकर नए ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया। बता दें कि पलमरुआ पंचायत के नैयाडीह गांव में कई माह पहले ही ट्रांसफॉर्मर जल गया था जिसके कारण नैयाडीह गांव में कई माह से अंधेरा पसरा हुआ था। नैयाडीह गांव के ग्रामीण कई माह से ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग कर रहे थे। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं था। फिर ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मिलकर उक्त समस्या से अवगत कराया।

जिसके बाद बाबूलाल मरांडी की पहल पर नैयाडीह में ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। अब नैयाडीह गांव रोशनी से चकाचौंध होगा। इधर ट्रांसफॉर्मर लगने से गांव के लोगों में खुशी की लहर है। सुनील साव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की पहल पर नैयाडीह में ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। संजीत राम, संतोष राम, चुलहन पंडित, अर्जुन साव, राजेंद्र साव, विनोद बरनवाल सहित गांव के कई लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




