Gridih News: प्रमुख की पहल पर लगा नया ट्रासफार्मर
Gridih News: गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के जोराआम गांव के बांसडीह टोला में एक सप्ताह से खराब ट्रासफार्मर को प्रमुख के सहयोग से बदल दिया गया है। नया ट्रासफार्मर लगने से 350 ग्रामीणों को राहत मिली है और एक सप्ताह से बाधित बिजली सेवा पुनः शुरु हो गई है।

Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के जोराआम गांव के बांसडीह टोला में लगभग एक सप्ताह से खराब ट्रासफार्मर को प्रमुख के सहयोग से बदल दिया गया।टोला में नया ट्रासफार्मर लगने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। टोला में एक सप्ताह से बाधित बिजली पुनः शुरु हो गई। जानकारी के अनुसार, बांसडीह टोला में एक सप्ताह पूर्व 100 केवी का ट्रासफार्मर किसी कारण से जल गया था। उक्त टोला की लगभग 350 ग्रामीणों की आबादी अंधेरे में रहने को विवश थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या की जानकारी गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक को दी। इस पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्या की जानकारी बिजली विभाग के जेई को दी।
सूचना मिलने पर विभाग के जेई ने टोला में नया ट्रासफार्मर लगवा दिया। मौके पर प्रमुख के साथ मोहम्मद हबीब, वार्ड सदस्य मुस्तफा, मोहम्मद सफाउल मोहम्मद कबीर तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। फोटो 10 जीआरडी 02 नया ट्रांसफार्मर के साथ उपस्थित ग्रामीण और प्रमुख।


