कोरियाडीह में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
डुमरी प्रखंड के कोरियाडीह गांव में एक नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष गंगाधर महतो ने किया। पांच दिन पहले गांव का पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हुई थी। यूनियन ने बिजली विभाग से समन्वय कर नया ट्रांसफार्मर लगवाया।

डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत अंतर्गत कोरियाडीह गांव में सोमवार को नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने नारियल फोड़कर किया। पांच दिन पूर्व गांव का 100 केबीए ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी। इसकी सूचना मिलने पर यूनियन ने पहल करते हुए बिजली विभाग से समन्वय कर पांच दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगवाया। गंगाधर महतो ने कहा कि यूनियन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती है। मौके पर यूनियन के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


