मंदिर नवनिर्माण को लेकर कमेटी का गठन

Jan 13, 2026 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर में पुराने शिव मंदिर के स्थान पर नया मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया है। स्थानीय लोगों की बैठक में मंदिर निर्माण समिति का गठन किया गया, जिसमें मुकेश कुमार साहु अध्यक्ष हैं। श्रद्धालुओं ने भी सहयोग राशि की घोषणा की है। मंदिर का नव निर्माण महाशिवरात्रि पर आयोजित समारोहों के लिए किया जा रहा है।

मंदिर नवनिर्माण को लेकर कमेटी का गठन

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना परिसर में स्थित पुराने शिव मंदिर की जगह नए मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों की बैठक रविवार रात में मंदिर परिसर में हुई। जिसमें नया मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मंदिर निर्माण कमेटी का भी गठन किया गया। इसके लिए मुकेश कुमार साहु को अध्यक्ष, संतोष कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, विजय कुमार (मामा) को सचिव, दिलीप कुमार को कोषाध्यक्ष एवं प्रवीण कुमार उर्फ गुड्डू को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा मुन्ना गुप्ता, सुरेश साव, अमित कुमार बबल, सुरेश अग्रवाल, विक्की गुप्ता, शिवम अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

बैठक में विकास कुमार साव, नीरज गुप्ता, प्रमोद साव, सांगु कुणाल, राजीव रंजन, रिंकु कुमार, सागर गुप्ता, पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो, पियूष कुमार, सागर गुप्ता, अमितेश बर्णवाल, चंदन साव आदि उपस्थित थे। बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर से मंदिर नव निर्माण में सहभागिता देने का ऐलान किया। दूसरी ओर बैठक में श्रद्धालुओं ने मंदिर नव निर्माण के लिए अपने स्तर से सहयोग राशि की घोषणा भी कर दी है। बता दें कि थाना परिसर में शिव मंदिर है, जो काफी पुराना हो गया है। इसे देखते हुए मंदिर नव निर्माण का निर्णय लिया गया है। बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर यहां धूमधाम के साथ शिव बारात निकाली जाती है एवं शिव-पार्वती विवाह उत्सव मनाया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsNew Temple Construction Begins at Old Shiva Temple Site in Bagodar
;;;