खोरीमहुआ एसडीएम के रुप में समीर रेनियल खलखो ने संभाला पद

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता उन्होंने प्रभारी एसडीएम सह डीसीएलआर सुनील कुमार प्रजापति से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद नए

खोरीमहुआ एसडीएम के रुप में समीर रेनियल खलखो ने संभाला पद

राजधनवार, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल में शुक्रवार को नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में समीर रेनियल खलखो ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रभारी एसडीएम सह डीसीएलआर सुनील कुमार प्रजापति से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद नए एसडीएम ने क्षेत्र में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी विभागों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली को सरल और जनोन्मुखी बनाया जाएगा ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के बेवजह चक्कर न काटने पड़ें。

नई कार्य संस्कृति

एसडीएम खलखो ने नई कार्य संस्कृति विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि पारदर्शिता और समयबद्धता को प्रशासन का आधार बनाया जाएगा। क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर काम किया जाएगा। खासकर त्योहारों और संवेदनशील मामलों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

उपस्थित जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर धनवार प्रमुख गौतम सिंह, भाजपा नेता परमानंद यादव सहित धनवार बीडीओ देवेंद्र कुमार, शंकर कुमार, आदित्य कुमार और राजदीप राय जैसे कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे, जिन्होंने नए एसडीएम का स्वागत किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

समीर रेनियल खलखो ने कब कार्यभार संभाला?
समीर रेनियल खलखो ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।