
4200 परिवारों का बना ग्रीन राशन कार्ड, 55 हजार जुड़े नए नाम
अच्छी खबर कार्ड बनाकर दे चुकी है। इसके साथ 55 हजार नए सदस्यों का नाम राशन कार्ड से जोड़ा गया है। डीएसओ गुलाम समदानी ने क
गिरिडीह, प्रतिनिधि। नये राशन कार्ड को बेसब्री से इंतजार कर रहे गरीबों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे जरुरतमंद गरीबों को अब राशन कार्ड दिया जा रहा है। अभी तक इस जिले ने 4200 गरीबों को नया ग्रीन राशन कार्ड बनाकर दे चुकी है। इसके साथ 55 हजार नए सदस्यों का नाम राशन कार्ड से जोड़ा गया है। डीएसओ गुलाम समदानी ने कहा कि 21 से 28 नंबर तक आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों के माध्यम से 4200 नए राशन कार्ड बनाकर ऐसे गरीबों को लाभ दिया गया है। विगत दो वर्षो से वैकेंसी नहीं होने से नए कार्ड नहीं बन रहे थे।

लेकिन इसकी प्रक्रिया एक बार पुन: शुरु हो चुकी है। जिन गरीबों ने लगे शिविर अथवा ऐसे भी नये राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, उन्हें ग्रीन राशन कार्ड निर्गत किया गया है। कहा कि अभीतक 4200 ग्रीन राशन कार्ड निर्गत किया गया है। इसकी सूची सम्बंधित बीडीओ को दी जा चुकी है। 86 हजार सदस्यों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया गया था। जिसमें से 55 हजार सदस्यों का नाम जोड़ा जा चुका है। शेष 23 हजार सदस्य का नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है, वहीं 9615 राशन कार्ड के लिए लंबित आवेदन शीघ्र सलटाए जाएंगे। दलालों के चक्कर में न फंसे डीएसओ ने राशन कार्ड बनाने के लिए बिचौलियों के चक्कर में नहीं फंसने की अपील गरीबों से की है। कहा कि ऐसी सूचना मिलती रहती है कि जानकारी के अभाव में गरीब बिचौलियों के चक्कर में फंस जाते है और उन्हें कार्ड बनाने के लिए मोटी रकम देते है। उन्होंने कार्ड बनाने के एवज में राशि की डिमांड करने पर सम्बंधित बीडीओ व डीएसओ से सम्पर्क करने की अपील की है। कहा कि कार्ड के लिए ऑनलाईन आवेदन करें। तेजी से ग्रीन राशन कार्ड निर्गत किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




