चैत्र नवरात्र: सप्तमी पूजा पर माता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह में चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां कालरात्रि का पट खुलते ही भक्तों ने दर्शन किए। पूजा पंडालों में मां दुर्गा को बताश, पेड़ा और नारियल चढ़ाए गए। भक्तों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है।

चैत्र नवरात्र: सप्तमी पूजा पर माता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

गिरिडीह, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन बुधवार को विभिन्न पूजा पंडालों में मां के पट खुल गए। पट खुलते ही माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे। नवरात्रि के सातवें दिन बुधवार को मां कालरात्रि की पूजा की गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करनेवाली है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मां कालरात्रि की पूजा करनेवाले भक्तों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है। इधर, गांधी चौक स्थित छोटकी दुर्गा मंडप, कोलडीहा के सार्वजनिक चैती दुर्गा मंडप, मोहलीचुंआ के परमहंस दुर्गा मंदिर, बनियाडीह, सेंट्रलपीट दुर्गा मंडप समेत अन्य देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में बुधवार को पूजा करने को श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

बेलभरण पूजा के साथ मां दुर्गे का आह्वान किया गया। बनियाडीह में भाजपा नेता मनोज सिंह के आवास पर हो रहे दुर्गापूजा में गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु बनियाडीह छठ तालाब पहुंचे। यहां माता को स्नान कराने के बाद पूजा स्थल पर पहुंचे और माता को मंडप प्रवेश कराया। सप्तमी पूजा के दिन बुधवार को दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे को बताश, पेड़ा, नारियल आदि का प्रसाद चढ़ाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।