Gridih News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गिरिडीह में क्रीड़ा भारती और रोटरी क्लब द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में ईशा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में बजरंगी कुमार विजयी रहे। सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। क्रीड़ा भारती गिरिडीह और रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के तत्वावधान में शनिवार को सर्कस मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। बालिका ग्रुप-1 में सक्सेस डिफेंस अकादमी की ईशा कुमारी प्रथम, भैया जी एकेडमी की नंदनी द्वितीय और रिया तृतीय रहीं। ग्रुप-2 में सोनू फिजिकल की निशा राणा प्रथम, नंदनी द्वितीय और सुनीता बास्के तृतीय रहीं। बालक वर्ग में सक्सेस फिजिकल के बजरंगी कुमार प्रथम, सोनू डिफेंस के शिवम द्वितीय और निलेश तृतीय रहे। विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संतोष खत्री, राजेंद्र तर्वे, अमित स्वर्णकार, आकाश स्वर्णकार, अनिल मिश्रा, ब्रह्मदेव प्रसाद, आकाश श्रीवास्तव, अभिजीत मिश्रा, सोनू कुमार और रंजन कुमार का योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित