12 ज्योर्तिलिंग का दर्शन करनेवाले भक्त का किया स्वागत
गांडेय प्रखंड के झरगट्टा पंचायत के कोयरीडीह गांव में नंदकिशोर सिंह ने 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा संपन्न की। उन्होंने 9 मार्च 2025 को अपनी यात्रा की शुरुआत की थी, जो 14 महीनों तक चली। ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। नंद बाबा ने विश्व कल्याण के लिए शांति की अपील की।

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के झरगट्टा पंचायत के कोयरीडीह गांव में रविवार देर शाम 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा संपन्न करके देवरी प्रखंड के गम्हारडीह गांव निवासी नंदकिशोर सिंह पहुंचे।
ग्रामीणों का स्वागत
नंदकिशोर सिंह उर्फ नंद बाबा के गांव पहुंचने पर ग्रामीण भक्ति भाव में विभोर हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें गमछा ओढाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। बातचीत के क्रम में नंद बाबा ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च 2025 को अपने घर से चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा की शुरुआत की थी। लगभग 14 माह की कठिन अवधि में उन्होंने 29 अप्रैल को वैद्यनाथ धाम में पूजा कर अपनी यात्रा संपन्न की। यात्रा के क्रम में उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग में सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्रयम्बकेश्वर, नागेश्वर, घृष्णेश्वर, रामेश्वरम और वैद्यनाथ महादेव का दर्शन किया।
चार धाम की यात्रा
साथ ही चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री भी पहुंचे। इसके अलावा वे नेपाल में बाबा पशुपतिनाथ, ओड़िशा स्थित जगन्नाथ पुरी धाम, खाटु श्याम, द्वारिका धाम, अयोध्या धाम, शिरडी, आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी समेत दर्जनाधिक मंदिरों तक पैदल यात्रा करते हुए दर्शन किया। नंद बाबा ने बताया कि विश्व कल्याण और शांति के लिए वे शुरू से कार्य कर रहे हैं।
गंगा जल की अर्पित
बीते 9 साल से प्रत्येक माह सुल्तानगंज से पैदल कांवर से गंगा जल लेकर देवघर बाबाधाम व बासुकीनाथ महादेव को अर्पित करते हैं। नंद बाबा ने बताया कि भारत भ्रमण कर उन्होंने विश्व कल्याण के लिए लोगों से शांति की अपील की। कोयरीडीह गांव में उनके स्वागत में केदार राय, रितेश राय, दिलीप राय, मुकेश राय, किशोरी राय, बिलटू राय, टुनटुन राय, बालेश्वर राय सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


