Gridih News: अम्मा भक्त मंडल ने मनाया नाग पंचमी महोत्सव

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: सरिया में अम्मा भक्त मंडल द्वारा नाग पंचमी महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने श्रद्धा से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक से हुई, इसके बाद भजन प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए भाग लिया। अंत में माता की आरती और प्रसाद वितरण हुआ।

Gridih News: अम्मा भक्त मंडल ने मनाया नाग पंचमी महोत्सव

Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया में अम्मा भक्त मंडल की ओर से मंगलवार की रात नाग पंचमी महोत्सव का आयोजन अग्रवाल भवन में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रमेश अग्रवाल एवं अरुणा अग्रवाल ने नाग माता का दूध एवं नारियल से अभिषेक कर की। इसके बाद माता की ज्योति प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम का आयोजन

तत्पश्चात राजेंद्र मखीजा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजन गायकों में पंकज अग्रवाल, सौरभ सोनी, अंकित अग्रवाल, मन्नू चावला, प्रदीप शर्मा एवं संतोष वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस दौरान ‘आई रे नाग पंचमी आज, बधाई सारे भक्तों को’ तथा ‘बहुत दिनों के बाद ये शुभ दिन आया है’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

समापन

कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। अंत में माता की आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही नाग पंचमी महोत्सव का समापन हुआ। मौके पर महेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, कन्हैया पोद्दार, गुड़िया पोद्दार, नेहा वर्मा, कंचन सलूजा, रीना जुनेजा, श्रीजा पोद्दार, आशा देवी अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, सीमा मखीजा, बाबूलाल पंडित, अशोक साहू, गोविंद पंडित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦नाग पंचमी महोत्सव कहां आयोजित किया गया था?−
नाग पंचमी महोत्सव अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: अम्मा भक्त मंडल ने मनाया नाग पंचमी महोत्सव