
ठंडा में गर्म और गर्मी में निकलता ठंडा पानी
बगोदर में एक रहस्यमय झरना है जहां गर्म पानी निकलता है। यह जलधारा सुबह से दिन के साढ़े 9 तक गर्म पानी प्रदान करती है, जिसके कारण ठंड के मौसम में लोग यहां स्नान करने आते हैं। इस जलधारा का पानी कभी सूखता नहीं है और इसकी उत्पत्ति का रहस्य आज तक किसी को नहीं पता चला है।
बगोदर। ठंड के दिनों में गुनगुना आदि गर्म पानी से नहाने का सभी को मन करता है। लकड़ी या कोयला के चूल्हा के अलावा रसोई गैस एवं इलेक्ट्रिक संचालित उपकरणों से पानी गर्म किया जाता है, मगर एक ऐसा झरना/जलधारा है जहां खुद हीं गर्म पानी निकलता है। यानी प्रकृति का यह उपहार है। झरना से गर्म पानी निकलने का टाइमिंग भी होता है। अहले सुबह से दिन के साढ़े 9 दस के बीच तक गर्म पानी निकलता है। इसके बाद फिर सामान्य पानी निकलना शुरु हो जाता है। अभी ठंड का मौसम चल रहा है। ऐसे में गर्म पानी से नहाने के शौकीनों की भीड़ उमड़ती है और वे गर्म पानी से नहाने यहां आते हैं।
भीषण गर्मी में बड़ी-बड़ी नदियां और तालाब सूख जाता है। डैम का जलस्तर भी घट जाता है लेकिन बरमसिया झरना/जलधारा कभी नहीं सूखता है। उक्त जलधारा से सालोंभर पानी निकलता रहता है। गर्मी के मौसम में इस जलधारा से सुबह में ठंड पानी निकलता है। उसके बाद सामान्य पानी निकलना है। यही वजह है कि आज तक यह जलधारा रहस्यमय बना हुआ है। जलधारा में पानी कहां से आता है इसकी जानकारी आज तक किसी को नहीं है। हां, इतना जरूर है कि जलधारा के ऊपरी हिस्सा में थोड़ी सी जगह में पानी का जमाव रहता है और वही पानी जलधारा के रूप में निकलता है। जलधारा से जितना पानी हमेशा निकलता है उसे देखकर आपको लगेगा कि उसके ऊपरी हिस्सा में जमा पानी आधा घंटा में खत्म हो जाएगा। मगर ऊपरी हिस्सा में जमा पानी जरा सा कम भी नहीं होता है। ऐसे में इसे रहस्यमय जलधारा कहना गलत नहीं होगा। इस रहस्यमयी जलधारा का पानी बगल से गुजरी हरदली नदी में मिल जाता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




