Gridih News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति गिरफ्तार, गया जेल

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: हीरोडीह के कुरुमडीहा गांव में शादी के एक माह बाद 19 वर्षीय रजिया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने पति अफजल अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि रजिया की हत्या की गई। मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Gridih News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति गिरफ्तार, गया जेल

Gridih News: हीरोडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र के कुरुमडीहा गांव में शादी के महज एक माह बाद 19 वर्षीय विवाहिता रजिया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति अफजल अंसारी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया जाता है कि 09 जुलाई को रजिया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने साजिश के तहत हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर मृतका के ससुराल पक्ष द्वारा शव लेने से इनकार किए जाने से नाराज मायके पक्ष के परिजनों ने शुक्रवार को गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर कौवाआम के समीप सड़क जाम कर दिया था और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही हीरोडीह पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अफजल अंसारी को हिरासत में ले लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।