शहर के हर वार्ड में हो पार्क व खेल मैदान

Feb 10, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

पचंबा में नगर निगम चुनाव के नजदीक, महापौर और पार्षद उम्मीदवारों का घर-घर दौरा शुरू हुआ। लोग ऐसे नेताओं की मांग कर रहे हैं जो पार्क और खेल मैदान बनाएं। चुनाव को लेकर उत्साह कम है, क्योंकि नागरिकों का मानना है कि चुनाव से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। सफाई और पेयजल की समस्या भी है।

शहर के हर वार्ड में हो पार्क व खेल मैदान

पचंबा, प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव होने में अब चंद दिन बचे हैं। शहर की गलियों में महापौर और पार्षद चुनने को लेकर चर्चाएं तो हो गई है। महापौर और पार्षद उम्मीदवारों का घर-घर दौरा शुरू हो गया। लोगों ने कहा कि वे ऐसा मेयर चाहते है जो हर वार्ड में पार्क और खेल मैदान बनाए। हालांकि आम जनता में चुनाव को लेकर उत्साह कम है। लोग कहते हैं कि चुनाव होने न होने से आम जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता है। साफ-सफाई होती नहीं है। पीने के पानी के लिए भी लोगों को दर-दर भटकना पड़ता है। वार्ड नंबर पांच और छह के वोटरों ने कहा कि इस क्षेत्र में एक भी पार्क और खेल मैदान नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे महिला बुजुर्गो को टहलने और बच्चों को खेलने में काफ़ी दिक्क़त होती है। इस पर कोई काम नहीं होता है। कहा कि हम वैसे पार्षद व महापौर को चुनेंगे जो हर जो खेल का मैदान और पार्क बनाए। कहा कि पास के क्रिश्चन हिल के आ पास सैकड़ो एकड़ सरकारी जमीन है। जिसको भू माफिया धीरे-धीरे कब्जा कर रहे है। निगम और सरकार चाहे तो यहां बड़ा पार्क और खेल मैदान बन सकता है, लेकिन चुनाव तक हमारी सुनी जाएगी फिर कोई नहीं सुनता है। लोगों ने कहा कि उनका पार्षद भी ऐसा हो जो नियमित रुप से वार्ड की सफाई करा सकें। शिक्षित के साथ वार्ड का विकास करने का जिसके पास विजन होगा, वैसा ही पार्षद हमलोग चुनेंगे। लोगों ने बताया कि शहर में नालों की नियमित सफाई नहीं होती है। नाले की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। जिसका नतीजा है कि नाली से दुर्गंध आती है। जिससे दुकानदारों के साथ आमजनों को भारी मुश्किल होती है। दुकानदारों ने यह भी बताया कि कभी कभी नाले की सफाई होती भी है तो स्लैब को खुला छोड़ दिया जाता है। उन्हें अपना पैसा खर्च करके स्लैब को ढ़कवाना पड़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।