Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMunicipal Elections 2026 Increased Voter Turnout and Key Contestants in Giridih
पिछले चुनाव से 26 हजार अधिक वोटर डालेंगे वोट

पिछले चुनाव से 26 हजार अधिक वोटर डालेंगे वोट

संक्षेप:

गिरिडीह में नगरपालिका आम चुनाव 2026 का आगाज हो चुका है। 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी। इस बार 2018 की तुलना में 26,592 अधिक वोटर वोट डालेंगे। महिला वोटरों की संख्या 75,725 है, जो पुरुष वोटरों से अधिक है। चुनावी प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होगी।

Jan 29, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह। नगरपालिका आम चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। 23 फरवरी को मतदान व 27 फरवरी को मतगणना होगी। पिछले चुनाव से 26 हजार 592 अधिक वोटर इस बार वोट डालेंगे। इधर चुनावी बिगुल बजते ही मेयर पद व वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने की इच्छा पाले लोगों ने ताल ठोकनी शुरु कर दी है। वार्डो में बैठकों का दौर शुरु हो गया है। इसके पहले वर्ष 2018 में नगर निगम का चुनाव हुआ था। 2018 की तुलना में इस बार 26 हजार 592 अधिक वोटर वोट डालेंगे। 2018 में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 24 हजार 400 थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बार बढ़कर मतदाताओं की संख्या 1 लाख 50 हजार 992 हो गई है। डेढ़ लाख से अधिक वोटर इस बार शहर की सरकार बनाने में भागीदारी निभाएंगें। 17925 महिला और 9296 पुरुष वोटर बढ़े वर्ष 2018 की तुलना में 17925 महिला और 9296 पुरुष वोटर बढ़े है। वर्ष 2018 में महिला मतदाताओं की संख्या 58 हजार 430 थी। इस बार बढ़कर 75 हजार 725 हो गया है। वहीं पुरुष वोटरों की संख्या 65 हजार 970 थी। यह संख्या बढ़कर 75 हजार 266 हो गई है। वोटरों की संख्या बढ़ने के कारण इस बार 19 मतदान केंद्रो की भी संख्या बढ़ गई है। साल 2018 में 118 मतदान केंद्र थे। इस बार 137 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहर की सरकार बनाने में आधी आबादी की भूमिक रहेगी अहम बता दें कि नगर निगम चुनाव में पुरुष वोटरों से अधिक महिला वोटर है। पुरुष वोटरों की संख्या 75266 है, जबकि महिला वोटरों की संख्या 75725 है। इस बार शहर की सरकार बनाने में आधी आबादी की भूमिका अहम रहेगी। बता दें कि नगर निगम मेयर का पद अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है। पुरुष के साथ महिला प्रत्याशी भी मेयर पद के लिए ताल ठोकेंगे। 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। इसके बाद कितने प्रत्याशी मैदान में आएंगें, इसकी तस्वीर साफ होगी।