Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMotorcycle Accident Leaves 30-Year-Old Seriously Injured in Deori
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
देवरी थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक संजय मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 27 July 2025 04:52 AM

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के देवरी-फुटका चंदली मुख्य मार्ग में दुर्गा मंदिर मोड़ के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक संजय मुर्मू 30, ग्राम चरकापथल गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद देवरी थाना के एएसआई गणेश कुमार यादव ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया। बताया कि संजय मुर्मू अपनी बाइक पर चतरो से घर चरकापथल जा रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




