Gridih News: झमाझम बारिश से धान की अच्छी खेती की आस

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: जमुआ क्षेत्र में हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। पिछले दिनों की तेज धूप और गर्मी से धान की फसल प्रभावित हो रही थी। अब बारिश से खेतों में नमी आई है, जिससे किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद है। समय पर बारिश नहीं होने की चिंता अब कम हो गई है।

Gridih News: झमाझम बारिश से धान की अच्छी खेती की आस

Gridih News: जमुआ। अचानक बदले मौसम ने किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान ला दी है। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में सोमवार से हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी देखी जा रही है। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण धान के खेतों में पानी की कमी होने लगी थी। कई खेतों की मिट्टी सूखने लगी थी। जिससे किसानों को धान की फसल प्रभावित होने की चिंता सताने लगी थी। बारिश होने के बाद खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है। इससे धान की फसल को तत्काल राहत मिली है और किसानों में अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है।

किसान लंबे समय से आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश के बाद खेतों में पानी जमा होने से धान के पौधों को काफी फायदा पहुंचने की संभावना है। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश नहीं होने से धान की रोपाई और फसल के विकास को लेकर चिंता बढ़ रही थी। लगातार तेज धूप के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। ऐसे में सोमवार से शुरू हुई बारिश से खेतों को संजीवनी साबित हुई है। अगर आने वाले दिनों में भी मौसम अनुकूल रहा और समय समय पर बारिश होती रही तो धान की फसल बेहतर होने की उम्मीद है। बारिश होने से किसानों को सिंचाई पर होनेवाले खर्च में भी राहत मिलने की संभावना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: झमाझम बारिश से धान की अच्छी खेती की आस