Gridih News: नीति तारा प्लेटफॉर्म से सशक्त होगी योजनाओं की निगरानी
Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन ने मंगलवार को नीति आयोग के सहयोग से जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए नीति तारा प्लेटफॉर्म पर क्षमता निर्माण एव

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन ने मंगलवार को नीति आयोग के सहयोग से जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए नीति तारा प्लेटफॉर्म पर क्षमता निर्माण एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य अधिकारियों को आधुनिक डिजिटल शासन प्रणाली, डेटा-आधारित योजना निर्माण तथा विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी के लिए सक्षम बनाना था। डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि वर्तमान समय में सुशासन एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीक एवं साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है। नीति तारा प्लेटफॉर्म नीति आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो वास्तविक समय के आंकड़ों के आधार पर योजनाओं की समीक्षा, प्रगति की निगरानी तथा त्वरित निर्णय लेने में प्रशासन को सशक्त बनाता है।
इस प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों में और अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही तथा गुणवत्तापूर्ण परिणाम सुनिश्चित किए जा सकेंगे। उन्होंने सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक उपयोग कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, समयबद्ध समीक्षा तथा जनहितकारी सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि तकनीक आधारित कार्य संस्कृति अपनाकर विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को नीति तारा प्लेटफॉर्म, डिवाइस एवं पोर्टल का विस्तृत परिचय एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। रियल-टाइम डैशबोर्ड, भू-स्थानिक योजना उपकरणों, एआई-सक्षम बैठक कार्यवृत्त तैयार करने की सुविधा तथा ज्ञान संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


