Gridih News: मुखिया सिद्दीक बने जेएलकेएम केंद्रीय युवा मोर्चा के सचिव
Gridih News: मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी को जेएलकेएम केंद्रीय युवा मोर्चा का सचिव नियुक्त किया गया है। यह घोषणा पार्टी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह द्वारा की गई थी। उनके समर्थकों ने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी और मुखिया ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके संघर्ष जारी रहेगा।

Gridih News: बेंगाबाद। मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी को जेएलकेएम केंद्रीय युवा मोर्चा का सचिव मनोनीत किए जाने से उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। पार्टी के केंद्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह द्वारा पत्रांक संख्या जेएलकेएम/वाईएम/सीपी/03/26 दिनांक 01/10/2026 के तहत जारी पत्र में मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी को केंद्रीय युवा मोर्चा का सचिव बनाए जाने की घोषणा की गई है। घोषणा के बाद मुखिया के समर्थकों और चाहनेवालों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। बधाई देनेवालों में जैनुल अंसारी, आरिफ अंसारी, आजाद अंसारी, सुशील हांसदा, लियाकत खान, इमामुद्दीन, अफजल खान, चिक्कू यादव, सदीक मियां सहित अन्य लोग शामिल हैं।
मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी ने कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताया है। इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कहा कि संगठन की विचारधारा और सिद्धांतों के तहत भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनका संघर्ष जारी रहेगा।

