Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMobile Medical Units Enhance Healthcare Access in Pirtaand Villages
गांव-गांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सेवा शुरू

गांव-गांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सेवा शुरू

संक्षेप: पीरटांड़ में सेवायतन आरोग्य सेवा केंद्र अब मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। आचार्य विद्यासागर जी और मुनि प्रमाण सागर जी के आशीर्वाद से चलंत चिकित्सा व्यवस्था शुरू की गई है, जिसमें अनुभवी चिकित्सक ग्रामीणों की जांच कर रहे हैं। यह सेवा गरीबों के लिए नि:शुल्क है।

Thu, 13 Nov 2025 02:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

पीरटांड़। मधुबन में संचालित सेवायतन आरोग्य सेवा केंद्र अब पीरटांड़ के गांव-गांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सेवा दे रही है। आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं मुनि प्रमाण सागर जी महाराज की प्रेरणा से चलंत चिकित्सा व्यवस्था चलाई जा रही है। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा गांव गांव में सुविधा चालू की गई है। बताया जाता है कि सम्मेदशिखर मधुबन में सेवायतन आरोग्य सेवा केंद्र वर्षों से लगातार नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा दे रही है। आरोग्य सेवा केंद्र से स्थानीय ग्रामीणों के अलावा तीर्थयात्री भी लाभान्वित हो रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा की दिशा में आरोग्य सेवा केंद्र ने गांव गांव जाकर सुविधा उपलब्ध कराने में एक कदम बढ़ाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साधु संतों के आशीर्वाद व प्रेरणा से चलंत चिकित्सा व्यवस्था चालू की गई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में रक्त जांच, एक्सरे, दवाई के अलावा अनुभवी चिकित्सक गांव गांव पहुंच रहे हैं। गांव के लोग स्वास्थ्य सुविधा का लाभ भी उठा रहे हैं। मंगलवार को पालगंज में 78 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाई दी गई। वहीं बुधवार को डुमरी प्रखण्ड के खुद्दीसार पंचायत में शिविर लगाया गया। खुद्दीसार पंचायत में 89 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाई दी गई। सेवायतन आरोग्य केंद्र प्रबंधक कैलाश जैन ने बताया कि गरीब असहाय की स्वास्थ्य सेवा के लिए संस्था द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट चालू की गई है। संस्था का प्रयास है कि हर गरीब असहाय को नि:शुल्क व्यवस्था करनी है।