मिशन पेशम स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त पंचायत की हुई शुरुआत
Nov 02, 2025 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
बिरनी के पेशम पंचायत में मुखिया रागिनी सिन्हा के नेतृत्व में मिशन पेशम स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त पंचायत अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाना है। जागरूकता रैली के माध्यम से पंचायतवासियों को कचरे के प्रबंधन और रिसाइक्लिंग के महत्व के बारे में बताया गया।

बिरनी। प्रखंड के पेशम पंचायत में मुखिया रागिनी सिन्हा के नेतृत्व में मिशन पेशम स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त पंचायत अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाना है। मुखिया रागिनी सिन्हा ने बताया कि मिशन स्वछता के प्रति पंचायतवासियों को जागरुकता से ही अभियान सफल होगा। शनिवार को पंचायत में एक जागरूकता रैली निकाली गई। मुखिया स्वयं घर-घर जाकर लोगों से मिलीं और उन्हें कचरे को गीले और सूखे कचरे में अलग-अलग रखने तथा रिसाइक्लिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




