राजस्थान से घर आ रहा प्रवासी मजदूर लापता

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-पुरनाबथान गांव के प्रवासी मजदूर बाजो तुरी 22 अप्रैल को राजस्थान से घर लौटते समय लापता हो गए। उनकी मां ने देवरी थाना में आवेदन देकर प्रशासन से बेटे की खोजबीन की गुहार लगाई है। परिवार में चिंता और मायूसी का माहौल है, क्योंकि निर्धारित समय पर वह घर नहीं पहुंचे।

राजस्थान से घर आ रहा प्रवासी मजदूर लापता

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-पुरनाबथान गांव का एक प्रवासी मजदूर बाजो तुरी 36 साल राजस्थान से घर आने के क्रम में 22 अप्रैल को लापता हो गया है। जिसका सुंराग रविवार तक नहीं मिल सका था। जिसे लेकर पीड़ित परिवार के लोग परेशान है। इस संबंध में गायब हुए मजदूर की मां ने देवरी थाना में आवेदन देकर प्रशासन से अपने बेटे की खोजबीन की गुहार लगाई है। मां यशोदा देवी ने रविवार को बताया कि चार महीने पूर्व उसका पुत्र बाजो तुरी गांव के ही एक युवक के साथ मजदूरी के लिए राजस्थान गया था। घर में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए वह 22 अप्रैल को गांव आने के लिए ट्रेन में बैठा था।

लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा है। जिससे परिवार के सदस्यों में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर मायूसी छा गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।