
दो दिनों से लापता है विवाहिता
बेंगाबाद के छछंदों गांव की 27 वर्षीय महिला दो दिनों से लापता है। महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया है कि वह शुक्रवार सुबह अपनी बच्ची के साथ घर से निकली थी और वापस नहीं आई। पति द्वारा छोड़ी गई इस परित्यक्ता महिला के बारे में परिवार ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के छछंदों गांव से 27 वर्षीया महिला दो दिनों से लापता है। इस सिलसिले में महिला के परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस घटना से अवगत करा दिया है। बताया जाता है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व महिला की शादी हुई थी। शादी के एक-दो वर्ष बाद पति पत्नी के बीच कुछ बात हुई। इसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया था। परित्यक्ता महिला अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार सुबह वह अपनी एक बच्ची के साथ घर से निकली थी। काफी देर बाद भी वह घर वापस लौटकर नहीं आई। तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद थाना को इसकी सूचना दी गई। थाना में दिए गए आवेदन में चपुआडीह पंचायत के विशनपुर गांव के एक व्यक्ति पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। आरोपी दो बच्चे का पिता है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


