बेंगाबाद से गायब नाबालिग छात्रा डुमरी के होटल से बरामद

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

बेंगाबाद पुलिस ने गायब नाबालिग छात्रा को साढ़े तीन घंटे के भीतर डुमरी से बरामद कर लिया है। आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया गया है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 36/26 से जुड़ा हुआ है।

बेंगाबाद से गायब नाबालिग छात्रा डुमरी के होटल से बरामद

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने गायब नाबालिग छात्रा को साढ़े तीन घंटे के भीतर डुमरी से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है जबकि नाबालिग छात्रा को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। मेडिकल जांच के बाद छात्रा को सी डब्लू सी के पास भेजा जाएगा। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 36/26 से जुड़ा हुआ है। आरोपी आशीष कुमार डुमरी के जीतकुंडी गांव का रहनेवाला है। बताया जाता है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडारीडीह पंचायत के एक गांव से ग्यारहवीं की छात्रा परीक्षा फार्म भरने के लिए सुबह घर से निकली थी।

काफी देर बाद भी वह कॉलेज से घर वापस नहीं लौटी। तब परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। छात्रा का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने बेंगाबाद थाना को साढ़े पांच बजे संध्या में आवेदन देकर इस घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई और साढ़े तीन घंटे के भीतर यानी कि साढ़े आठ बजे रात्रि थाना के एसआई विजय मंडल मोबाइल लोकेशन के आधार पर सदल बल डुमरी के एक होटल में छापामारी की और छात्रा के संग आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को बेंगाबाद थाना ले आई है। पुलिस ने जरुरी कार्रवाई कर आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।