जमुआ के युवक ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म
बेंगाबाद में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। युवक ने रात में घर में घुसकर उसका मुंह दबाया और घटना को अंजाम दिया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया और अपना मोबाइल छोड़ गया। पुलिस ने आरोपी मुकेश दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा घर में सो रही बेंगाबाद की एक नाबालिग लड़की का मुंह दबाकर रेप करने का एक मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग लड़की द्वारा विरोध एवं हो हल्ला करने पर आनन-फानन में युवक ने बिस्तर पर ही अपना मोबाइल छोड़कर फरार हो गया। हालांकि घटनास्थल पर छूटे हुए मोबाइल से आरोपी की पहचान हुई। तब नाबालिग के परिजन द्वारा थाना में आरोपी के विरूद्ध आवेदन देकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई गई है। इस सिलसिले में पीड़िता के परिजन द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बेंगाबाद थाना कांड संख्या 29/2026 के तहत आरोपी मुकेश दास के विरूद्ध केस दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।
आरोपी जमुआ थाना क्षेत्र के मलुवाटांड़ गांव का रहनेवाला है। जबकि यह घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भलकुदर पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। थाना में दिए गए आवेदन में पीड़िता के परिजन ने उल्लेख किया है कि 16 फरवरी की रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सोए हुए थे। घटना की रात लगभग दस बजे नाबालिग लड़की के दरवाजे को खटखटाया। परिवार के सदस्य होने की संभावना को देखकर नाबालिग लड़की ने दरवाजा खोल दी। इस बीच युवक ने उसका मुंह दबा दिया और नाबालिग के कमरे में जबरन उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर हड़बड़ी में आरोपी का मोबाइल वहीं छूट गया। आरोपी के मोबाइल से उसकी पहचान हुई। पता करने आरोपी अपनी बहन के ससुराल आने की बात का खुलासा हुआ। फिर गांव वाले मिल बैठकर स्थानीय स्तर पर मामले का निष्पादन करने की पीड़िता के परिजनों को भरोसा दिया। इंसाफ के लिए परिजन लोगों के पास मिन्नतें मांगती रही, लेकिन गांव वालों ने उन्हें इंसाफ नहीं दिलाया। थक हार कर इतने दिनों के बाद गुरूवार को परिजन ने थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने इस मामले पर तत्परता दिखाई और कांड अंकित कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


