
नाबालिग ब्याहता जोड़े को सीडब्ल्यूसी को सौंपा
संक्षेप: बेंगाबाद में एक नाबालिग जोड़े की शादी की खबर हिन्दुस्तान अखबार में छपने के बाद सी डब्ल्यू सी ने कार्रवाई की। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से लड़के और लड़की को बरामद किया और गिरिडीह ले गई। लड़की के...
बेंगाबाद। हिन्दुस्तान अखबार में राजस्थान में नाबालिग जोड़े के ब्याह रचाने की प्रकाशित हुई खबर का असर हुआ और सी डब्ल्यू सी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। मामले की जांच के लिए सी डब्ल्यू सी की टीम गुरूवार को बेंगाबाद थाना पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम छोटकी खरगडीहा पहुंची। पुलिस रेस्क्यू कर नाबालिग जोड़े को बरामद कर बेंगाबाद थाना ले आई। थाना में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने नाबालिग जोड़े को सी डब्ल्यू सी को सौंप दिया। सी डब्ल्यू सी की टीम ने नाबालिग जोड़े को अपने साथ गिरिडीह ले गए। बतला दें कि किशोर ग्राम पंचायत छोटकी खरगडीहा के हरखुडीह का रहनेवाला है जबकि नाबालिग नवडीहा ओपी थाना क्षेत्र के जंगरीडीह गांव की है।
लड़की के परिजन राजस्थान मेला घुमाने का प्रलोभन देकर किशोर को राजस्थान ले गये और वहां ब्याह रचाकर दोनों को छोटकी खरगडीहा पहुंचाकर लोग फरार हो गए। किशोर के परिजनों ने बाल विवाह का घोर विरोध किया है और बेंगाबाद बीडीओ को आवेदन देकर इस मामले से अवगत भी कराया है। बीडीओ ने आवेदन के आलोक में जांच का आदेश दे दिया लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी इस दिशा में प्रखंड बाल कल्याण विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। हिन्दुस्तान अखबार ने गुरुवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की और सी डब्ल्यू सी मामले को संज्ञान में लिया। तब बेंगाबाद पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर नाबालिग जोड़े को बरामद कर सी डब्ल्यू सी को सौंप दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




