Gridih News: 24 घंटे में हजारीबाग से पकड़ाया अपहर्ता, नाबालिग लड़की बरामद
Gridih News: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी पंचायत से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हजारीबाग से धर दबोचा। आरोपी गौतम गोस्वामी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी पंचायत से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हजारीबाग से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी गौतम गोस्वामी हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर गांव का रहनेवाला है। नाबालिग की मां ने बेंगाबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि 14 अगस्त की दोपहर नाबालिग लड़्की घर से दुकान जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि आरोपी युवक के एक रिश्तेदार के घर आने-जाने के क्रम में नाबालिग की उससे दोस्ती हुई और दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी।
तकनीकी जांच से मिला सुराग
नाबालिग की मां के आवेदन के आधार पर पुलिस ने बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 144/2026 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी सूत्रों के आधार पर आरोपी का पता लगाया और उसे हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवेदन में लड़की की मां ने आरोपी पर शादी की नियत से उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


