Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMigrants Hard Work in Mumbai Fuels Economic Growth in Bagodar
प्रवासी मजदूरों के पसीने से बगोदर के इलाके में रौनक

प्रवासी मजदूरों के पसीने से बगोदर के इलाके में रौनक

संक्षेप:

बगोदर प्रखंड क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान है। ये मजदूर मुंबई में कठिनाइयों का सामना करते हुए अपनी मेहनत से क्षेत्र की रौनक बनाए रखते हैं। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने हाल ही...

Sep 04, 2025 04:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर। बगोदर प्रखंड क्षेत्र की रौनक में प्रवासी मजदूरों का अहम योगदान है। उनकी बदौलत ही इलाके एवं उनके परिजनों में रौनक है। इसके लिए मजदूरों को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यूं कहें कि प्रवासी मजदूरों के पसीने से हीं इलाके की रौनक रहती है और उनके परिजनों में खुशहाली दिखती है। इसके लिए भीषण गर्मी और ठंड के अलावा बारिश की बूंदों में प्रवासी मजदूरों की मेहनत भींगती है। ऊंची टावरों से लेकर घर खाता, रेस्टूरेंट, होटल, रेडिमेड कपड़ा, ड्राइविंग आदि क्षेत्रों में मुंबई में मजदूरों को पसीना बहाना पड़ता है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी प्रवासी मजदूर मुंबई में रहते हैं जो अपनी मेहनत के बदौलत ऊंची मुकाम हासिल कर चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेस्टूरेंट, होटल, ढ़ाबा आदि के मालिक बने हुए हैं। बिल्डिंग निर्माण के ठेकेदारी के क्षेत्र में कुछ प्रवासी मजदूर अच्छा मुकाम हासिल कर चुके हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो सिनेमा और सीरियल के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। इस बीच प्रवासी मजदूरों की सबसे बड़ी आबादी छोटे - छोटे क्षेत्रों में मसलन टावर लेन, ड्राइविंग, रेडिमेड धंधा, घर खाता, होटल, रेस्टूरेंट आदि में मजदूरी करनेवालों की है। इन क्षेत्रों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ट्रांसमिशन लेन में काम कर रहे मजदूरों से पूर्व विधायक ने की मुलाकात मुंबई के पुणे रोड में इलाके के प्रवासी मजदूरों को ट्रांसमिशन लेन में काम करते देखे गए। मुंबई पहुंचे बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह कार्यस्थल पहुंचकर उन मजदूरों से मुलाकात की और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा। जिस समय पूर्व विधायक मजदूरों के पास पहुंचे हुए थे उस समय इलाके के दर्जनों मजदूर एक लाख 10 हजार वोल्ट की बिजली मरम्मत के कार्य में जुटे हुए थे। उस समय रिमझिम बारिश हो रही थी और दर्जनों मजदूर टावर के ऊपर और उतने ही मजदूर टावर के नीचे काम करते देखे गए। टावर पर चढ़े बिजली तार चेंज कर रहे मजदूरों के द्वारा सेफ्टी बेल्ट पहनकर काम किया जा रहा था। मजदूरों के द्वारा काम करने के तरीके भी कुछ खास थे। दो टावर के बीच हाइवे है और बगैर हाइवे में आवागमन बाधित किए ऊपर ही ऊपर दो टावर के बीच तार को बदला जा रहा था। पूर्व विधायक ने मजदूरों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी लिया। साथ ही कार्य करा रहे कंपनी के अधिकारी से मजदूरों की सुरक्षा से संबंधित जानकारियां ली। पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि बगोदर इलाके की जो रौनक है वह प्रवासी मजदूरों की मेहनत पर टिकी हुई है। उन पर ही इलाके की आर्थिक व्यवस्था निर्भर है। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके की रौनक बनी रहे। इसे लेकर मजदूरों के हित के लिए अपने विधायिकी कार्यकाल में लगातार विधानसभा में आवाज उठाता रहा और मजदूरों के हित के लिए कई नियम/कानून और व्यवस्था भी पास हुए हैं।