ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडवोकल फोर लोकल को बढ़ावा देने का दिया संदेश

वोकल फोर लोकल को बढ़ावा देने का दिया संदेश

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से चल रहे भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वोकल फोर लोकल का संदेश दिया...

वोकल फोर लोकल को बढ़ावा देने का दिया संदेश
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहWed, 28 Sep 2022 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से चल रहे भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वोकल फोर लोकल का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी समेत अन्य भाजपाई बरमसिया में मिट्टी के उत्पाद बनानेवाले कुम्हार के घर पहुंचे। जहां पूर्व विधायक शाहाबादी ने कुम्हार के सहयोग से मिट्टी के उत्पाद खुद तैयार किए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कुम्हार से दीये खरीदकर स्वदेशी अपनाने व विदेशी उत्पादों का त्याग करने का संदेश दिया। मौके पर पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच देशी पद्धति पर जोर देने की है। इससे जहां देशवासियों को रोजगार उपलब्ध होगा। वहीं हमारी देश की संस्कृति और सभ्यता से भी आनेवाली पीढ़ियां अवगत होंगे। कहा कि एक ओर लोग जहां विदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल कर देश की अर्थव्यवस्था में अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालने का काम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश में जमा मुद्रा अन्य देशों में चली जाती है। देशवासी अगर स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित वस्तुएं जैसे खादी का कपड़ा, बांस और बेंत की बनी फर्नीचर, मिट्टी से निर्मित बर्तन एवं अन्य वस्तुओं का उपयोग अपने दैनिक जीवन के व्यवहार में लाएंगें तो इससे स्वदेशी वस्तु बनानेवाले लोगों को उत्साह बढ़ेगा। मौके पर ज़िला महामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा, ज़िला उपाध्यक्ष संजय सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संत कुमार लल्लू, छोटू खान, दीपक स्वर्णकार, वीरेन्द्र वर्मा, रंजन सिन्हा, अनूप सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, हरमिंदर सिंह बग्गा, सिंकू सिन्हा, गोबिंद तुरी समेत कई भाजपाई मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें