वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाने का निर्णय
गिरिडीह में जिला क्षत्रिय कल्याण समाज की बैठक हुई, जिसमें 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। 11 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया। शाम 6 बजे प्रतिमा पर माल्यार्पण और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इससे पहले दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे भंडारा आयोजित होगा।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला क्षत्रिय कल्याण समाज की बैठक रविवार को बरगंडा स्थित कार्यालय में पारसनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। विजयोत्सव को भव्य रुप से मनाने के लिए 11 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया। बताया गया कि वीर कुंवर सिंह चौक स्थित प्रतिमा पर शाम 6 बजे माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इससे पूर्व दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे भंडारा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में शिवाजी सिंह, भुनेश्वर सिंह, ब्रजनंदन सिंह, पारसनाथ सिंह, कृष्णा सिंह, सन्नी सिंह, शेखर सिंह, सतीश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, रंजीत सिंह, उदय सिंह, भोला सिंह, जितेंद्र सिंह समेत कई लोग थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


