Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMeeting Scheduled for Langeshwari Baba Mela Management and Law Order Issues in Khargadiha
लंगटा बाबा समाधि स्थल खरगडीहा में कल बैठक

लंगटा बाबा समाधि स्थल खरगडीहा में कल बैठक

संक्षेप:

23 दिसंबर को खरगडीहा में लंगेश्वरी बाबा मेला की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मेला प्रबंधन और विधि व्यवस्था की समस्याओं पर चर्चा होगी। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस और नागरिक भाग लेंगे। मेला 31 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे।

Dec 22, 2025 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

जमुआ। लंगेश्वरी बाबा मेला समाधि स्थल खरगडीहा में 23 दिसंबर को एक बैठक आहूत की गई है, जिसमें मेला प्रबंधन एवं विधि व्यवस्था के समस्याओं से संबंधित चर्चा होगी। उक्त बैठक में लंगेश्वरी बाबा मेला के आयोजन से संबंधित तथा नागरिक भाग लेंगे। इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी खोरीमहुआ द्वारा पत्रांक 2379 दिनांक 20 दिसंबर द्वारा एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें लंगेश्वरी बाबा मेला के आयोजन से संबंधित बैठक में भाग लेने की अपील की गई। लंगटा बाबा मेला समिति द्वारा खरगडीहा में चादर चढ़ाने एवं मेला का आयोजन दिनांक 31/12/ 25 से दिनांक 05/01/2026 तक आयोजित किया जाएगा।

दिनांक 03/ 01/ 2026 को चादरपोशी कार्यक्रम निर्धारित है। इस अवसर पर आसपास क्षेत्र समेत कई राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी निमित्त प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए उक्त बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ समेत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुआ देवरी, अंचल अधिकारी जमुआ देवरी, पुलिस निरीक्षक जमुआ, गांवा, थाना प्रभारी जमुआ, देवरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,जमुआ, राजधनवार, सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता। मुखिया ग्राम पंचायत खरगडीहा, पंचायत समिति सदस्य खरगडीहा, लंगटा बाबा मेला समिति के अध्यक्ष, सचिव सदस्य समेत नागरिक लोग मौजूद रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;