सुंडी समाज की बैठक में संगठन विस्तार व मजबूती पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गावां प्रखंड के पिहरा गांव में सुंडी समाज की बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष कार्तिक मंडल ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज का विस्तार और संगठन को मजबूत बनाना था। सदस्यों ने शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया। अगली बैठक 31 मई 2026 को होगी।

सुंडी समाज की बैठक में संगठन विस्तार व मजबूती पर जोर

गावां। गावां प्रखंड के पिहरा गांव स्थित छोटन साव के आवास पर रविवार को सुंडी समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कार्तिक मंडल उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सौदागर साव व संचालन शिव शक्ति कुमार ने की। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के विस्तार एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने समाज के विकास, एकजुटता और नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। वक्ताओं ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष कार्तिक मंडल ने कहा कि समाज के वे छात्र-छात्राएं, जिन्होंने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं उन्हें समाज की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा और अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे। सर्वसम्मति से अगली बैठक 31 मई 2026 को खरसान देवी मंडप में करने का निर्णय लिया गया। मौके पर योगेन्द्र प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद, जय प्रसाद, मदन साव, शिवशक्ति कुमार, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार, श्रीराम साव, उत्तम साव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।