झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सदस्य बनीं मीरा
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
गिरिडीह की अधिवक्ता मीरा कुमारी झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई हैं। उनके जीत से जिले के अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे अधिवक्ताओं के अधिकारों और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह सिविल कोर्ट की अधिवक्ता मीरा कुमारी झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पद पर निर्वाचित हुई है। मीरा के सदस्य पर विजयी घोषित होने से गिरिडीह जिले के अधिवक्ताओं में हर्ष है। इस अवसर पर उनके समर्थकों एवं सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि वे अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के अधिकारों, कल्याण एवं न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उनकी इस जीत से गिरिडीह सहित पूरे क्षेत्र के अधिवक्ताओं को नई दिशा एवं मजबूती मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


