श्री जिनवाणी अस्थाप कलशारोहण वेदी सुतन व तिलक महामहोत्सव

Feb 01, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

पीरटांड़ के सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी में जैन धर्म के तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि पर पांच दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। साधु संतों की उपस्थिति में कलशारोहण, पूजा अर्चना और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या ने मधुबन को भक्तिमय बना दिया है।

श्री जिनवाणी अस्थाप कलशारोहण वेदी सुतन व तिलक महामहोत्सव

पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। मधुबन स्थित तारन भवन में साधु संतों के सानिध्य में पांच दिवसीय भव्य श्री जिनवाणी अस्थाप कलशारोहण वेदी सुतन व तिलक महामहोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान गगनभेदी मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक विधियां पूरी की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हुआ है। बताया जाता है कि शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर मधुबन में आयोजित भव्य धार्मिक अनुष्ठान से मधुबन का माहौल भक्तिमय हो उठा है। गगनभेदी मंत्रोच्चारण के साथ साथ धार्मिक विधान से भक्ति की बयार बह रही है।

विभिन्न प्रान्तों से पहुंचे श्रद्धालु भक्ति भावना में लीन होकर धर्म की गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में साधु संतों के सानिध्य में लगातार धार्मिक विधियां पूरी की जा रही है। मधुबन स्थित तारन भवन में नवनिर्मित जिनालय में पांच दिवसीय श्री जिनवाणी अस्थाप, कलशारोहण वेदी सुतन तथा तिलक महामहोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान शनिवार को गगनभेदी मंत्रोच्चारण के साथ पूजा आराधना व धार्मिक विधियां पूरी की गई। भोमिया भवन में स्थित भव्य पंडाल में धर्म सभा व कई धार्मिक कार्यक्रम किया गया। इस दौरान भोमिया भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। साधु संतों के सानिध्य में शोभायात्रा भोमिया भवन से गाजे-बाजे के साथ तारन भवन पहुंची। जहां कई धार्मिक विधियां पूरी की गई। शोभा यात्रा में धार्मिक ग्रंथ जिनवाणी को सिर पर विराजमान कर गगनभेदी जयकारे के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा में श्रद्धालु भक्ति भावना में लीन थे। देर शाम भोमिया भवन पंडाल में भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम व महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;