पुन:प्रेषित-जगन्नाथडीह-अहरडीह में श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू
भक्ति के रंग में रंगा जगन्नाथडीह-अहरडीह के लोग उमड़ पड़ा। श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुभारंभ हुआ। पहले दिन भव्य कलश यात

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के जगन्नाथडीह-अहरडीह में शनिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुभारंभ हुआ। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम यज्ञ मंडप से शुरू हुई ,इस कलश यात्रा में करीब 551 महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों के बीच यह यात्रा मिर्जागंज चौक-चौराहा से होते हुए झारो नदी पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर हो गया।
साउंड सिस्टम पर बज रहे भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ जलभरणझारो नदी के तट पर वाराणसी से आए प्रख्यात यज्ञाचार्य अनिल वाचस्पति जी महाराज एवं विद्वान ब्राह्मणों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नदी के जल को अभिमंत्रित किया। विधि- विधान से जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे, जहां विधिवत कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हुई। मुख्य रूप से इनकी रही मौजूदगीयज्ञ समिति के अध्यक्ष सुमित रंजन दाराद, सचिव अर्जुन शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा, पुरोहित शुभम पाण्डे, जितेन्द्र पांडेय, अर्जुन पाण्डे, गुड्डू पांडे, संतोष पाण्डे, राजू पांडे एवं पंकज पांडे। मुख्य पुजारी मुकेश कुमार दाराद, पुजारी कुणाल सिन्हा, वंशी सिंह और पंचू सिंह। मौके पर जगन्नाथडीह के मुखिया रंजित कुमार, नवीन राय, पवन सिंह, पिंकू सिंह, सुमित सिंह, रविन्द्र सिंह, बासुदेव यादव, विनय कुमार अंबष्ट, विकाश कुमार, कुलदीप राय, सौरभ सेठ, कुलदीप पासवान, सन्नी साहा, प्रिंस दाराद, गुड्डू यादव, बलराम पासवान, अरुण साव, दीपक शर्मा, संजीव सिन्हा, पारी शर्मा, दीपक साव, अभिषेक साव, चूरामन राम, बिट्टू साव, बबलू पासवान, सोनू पासवान और पप्पू सिंह, सुजीत कुमार सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पंस सदस्य ने किया शरबत वितरण भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए झारो नदी तट पर माहुरी नवयुवक समिति एवं जगन्नाथडीह पंचायत समिति सदस्य नीरज गुप्ता के सौजन्य से शरबत का वितरण किया गया। मौके पर पंकज कुमार लोहनी, बीरू कुमार, डब्लू कुमार, धीरज कुमार, रवि कुमार, बिट्टू कुमार, बिपिन कुमार, दीपक मोदी, उज्ज्वल कुमार सहित कई युवाओं ने सेवा कार्य में हाथ बंटाया।18 से 26 तक नौ दिवसीय महायज्ञ यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुमित रंजन दाराद ने बताया कि 19 अप्रैल को वेदी पूजन, आचार्य विप्र पूजन, अग्नि प्राकट्य हवन हनुमन्त लला का अन्नाधिवास, आरती, रात्रि 08 बजे से कथा प्रवचन, 20 अप्रैल को नित्य पूजन, हवन, आरती, हनुमन्त लला का फलाधिवास, रात्रि कथा प्रवचन, 21 अप्रैल को नित्य पूजन, हवन, हनुमन्त लला का पुष्पाधिवास, घृताधिवास, मिष्ठअन्नाधिवास, द्रव्याधिवास, आरती, रात्रि को कथा प्रवचन, 22 अप्रैल को नित्य पूजन, हवन, शाम 04 बजे से नगर भ्रमण, आरती, श्य्याधिवास, घृतढ़ारी, पैरपूजी रात्रि कथा प्रवचन, 23 अप्रैल को नित्य पूजन, देवस्नपन, हनुमन्त लला का महास्नान, मन्दिर शिखर स्नान, प्राण प्रतिष्ठा, हवन, आरती, तथा रात्रि कथा प्रवचन, 24 अप्रैल को नित्य पूजन, हवन, आरती एवं रात्री कथा प्रवचन, 25 अप्रैल को नित्य पूजन, हवन, आरती, 26 अप्रैल को नित्य पूजन, हवन, पूर्णाहुती, ब्राह्मण भोजन, आचार्य विदाई, महाभण्डारा इत्यादि हैं। वहीं कथावाचिका राधे प्रिय जी वृन्दावन का प्रवचन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


