महायज्ञ में रामलीला देखने उमड़ी भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

देवरी के लिलैया गांव में आयोजित सात दिवसीय शतचंडी यज्ञ सह देवी व हनुमत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में रामलीला के मंचन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चौथे दिन धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद लीला का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसमें कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

महायज्ञ में रामलीला देखने उमड़ी भीड़

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के लिलैया (कांटीदिघी) गांव में आयोजित हो रहे सात दिवसीय शतचंडी यज्ञ सह देवी व हनुमत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में रामलीला का मंचन देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम के चौथे दिन मंगलवार की रात में बाबा बैद्यनाथ धाम रामलीला मंडल मिथिलाधाम के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ व लक्ष्मण परशुराम संवाद लीला का जीवंत मंचन किया गया। मौके पर मंडली के निदेशक मनोज भारती समेत आयोजक कमेटी के लालू यादव, अजय यादव, मनोज कुमार यादव, उमेश हाजरा, अजय कुमार यादव, बच्चू यादव, प्रदीप यादव, टेकनारायण यादव, सुनील यादव, दिनेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।