
बराकर नदी तट पर खिचड़ी मेला में उमड़ी भीड़
गिरिडीह-धनबाद जिला सीमा पर स्थित बराकर नदी तट पर खिचड़ी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा नंदानाथ महादेव मंदिर में पूजा की और दही, जल, नया चूड़ा, गुड़ चढ़ाए। मान्यता है कि यहाँ की मन्नतें बाबा भोले नाथ पूरी करते हैं। भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के बाद मंदिर में धान और चावल चढ़ाते हैं।
ताराटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह - धनबाद जिला सीमा पर स्थित बराकर नदी तट पर खिचड़ी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार को गिरिडीह - धनबाद जिला सीमा पर स्थित बराकर नदी तट किनारे एक दिवसीय भव्य मेला का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। इस दौरान आसपास व दूर-दराज से श्रद्धालुओं के द्वारा बराकर नदी तट किनारे स्थित बाबा नंदानाथ महादेव मंदिर में दही, जल, नया चूड़ा, गुड़ चढाकर पूजा अर्चना कर अपने व अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना करने के बाद लोगों ने बराकर नदी तट किनारे खिचड़ी मेला का आंनद उठाया। इधर नंदा नाथ महादेव मंदिर के पुजारी सुधाकर पंडा ने बताया कि बराकर नदी तट किनारे प्रतिवर्ष हर्षोल्लास के साथ सपरिवार श्रद्धालु पहुंचते हैं और नदी किनारे स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने साथ लाए नया चूड़ा, दही व गुड़ खाते हैं।
मान्यता है कि मंदिर में जो मन्नत मांगी जाती है वो बाबा भोले नाथ निश्चित पूरा करते हैं। इस दौरान जिन भक्तों का मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं वे बिचाली के पोटले में धान, चावल भरकर मंदिर में चढ़ाते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




