
झारखंडधाम में ब्रह्मर्षि समाज ने की सामूहिक पूजा
झारखंडधाम में ब्रह्मर्षि समाज मुरखारी द्वारा चतुर्थी तिथि पर सामूहिक पूजा अर्चना की गई। इस पूजा में दूध, अरवा चावल और पैसे एकत्रित कर खीर बनाई गई। पूजा के दौरान बाबा मंदिर की साफ-सफाई की गई और बाहरी श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। भक्तों ने भगवान महादेव की आराधना की।
झारखंडधाम। ब्रह्मर्षि समाज मुरखारी द्वारा मंगलवार को चतुर्थी तिथि पर बाबा मंदिर झारखंडधाम में सामूहिक पूजा अर्चना की गई। परम्परा के अनुसार हर वर्ष समाज के द्वारा विधि विधान के साथ सामूहिक पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर गांव में उत्सव सा माहौल हो गया। समाज के हर व्यक्ति के घर पर पवित्रता, आस्था और उत्सव का माहौल है। मंदिर के गर्भगृह में घंटों पूजा की गई। यह पूजा भाद्र मास के चतुर्थी तिथि को निर्धारित है लेकिन किसी कारण वश पूजा इस वर्ष निर्धारित माह में नहीं हो सकी। इसे कार्तिक चतुर्दशी को किया गया। सामूहिक पूजा के लिए समाज के लोगों ने एक क्विंटल के आसपास दूध, अरवा चावल और पैसे एकत्रित कर दूध के खीर बनाए गए।

पूजा की शुरुआत के पहले बाबा मंदिर की साफ सफाई हुई। पूजा के समय बाबा मंदिर गर्भ गृह के प्रवेश निकास द्वारा बंद कर दिया गया। पूजा की समाप्ति तक बाहरी श्रद्धालुओं को प्रवेश वर्जित किया गया। इस पूजा में शामिल मंदिर के पुजारी रंजन पंडा, शालिग्राम पंडा, अशोक पंडा द्वारा घंटों देर तक भगवान महादेव की आराधना की। वैदिक मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान उपस्थित समाज के लोगों ने भगवान आशुतोष को दंडवत कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर में बनाए गए खीर से ब्राह्मण भोजन करवाया गया और प्रसाद के रूप में उसका वितरण किया गया। पूजा में ब्रह्मर्षि समाज के परमानंद सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, जितेंद्र सिंह, पुतुल सिंह, लट्टू सिंह, नरसिंह सिंह, अनिल सिंह, उदय सिंह, सरोज सिंह, भूषण सिंह, चुन्ना सिंह, रामचंद्र सिंह, अरुण सिंह, उमेश सिंह, प्रफ्फुल सिंह, पवन सिंह, मिंटू सिंह, जंगली सिंह, ज्योति लाल गिरि सहित कई लोग शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




