ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडचाकू दिखा नकाबपोशों ने साढ़े चार लाख लूटे

चाकू दिखा नकाबपोशों ने साढ़े चार लाख लूटे

तिसरी निवासी अनिमेष कुमार राम के घर से सोमवार देर रात चार नकाबपोश अपराधियों ने चाकू की नोंक पर चार लाख नगद व जेवरात सहित साढ़े चार लाख की संपत्ति लूट कर चंपत हो गए। जानकारी के मुताबिक, रात को अनिमेष व...

चाकू दिखा नकाबपोशों ने साढ़े चार लाख लूटे
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहTue, 27 Nov 2018 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

तिसरी निवासी अनिमेष कुमार राम के घर से सोमवार देर रात चार नकाबपोश अपराधियों ने चाकू की नोंक पर चार लाख नगद व जेवरात सहित साढ़े चार लाख की संपत्ति लूट कर चंपत हो गए। जानकारी के मुताबिक, रात को अनिमेष व उनकी पत्नी घर में सोए हुए थे। देर रात को घर के बाहर कुछ आवाज सुनाई पड़ी। जब घर के बाहर देखने के लिए उनलोगों ने दरवाजा खोला तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने दोनों पति पत्नी को चाकू सटा दिया और घर के अंदर घुस गए। इसके बाद अपराधियों ने आलमीरा से सारा पैसा व जेवरात लूट लिए। भुक्तभोगी अनिमेष स्टूडियो चलाता है। वहीं उनकी पत्नी प्रिया सोनाली भारत फाइनेंस कम्पनी में केंद्र डीलर हैं। बताया जाता है कि भारत फाइनेंस कम्पनी केंद्र डीलर के मार्फत से महिला समूह को लोन देने का काम करती हैं। इसके बाद समूह से लोन का साप्ताहिक किस्त वसूला जाता है। प्रिया सोनाली सोमवार को लोन की साप्ताहिक किस्त ढाई लाख रुपये वसूल कर घर में रखी थी। इसके अलावा उनके पति ने घर की ढलाई के लिए डेढ़ लाख नगद अपने आलमीरा में रखा था। अपराधी जबरन घर में घुस गए और दंपति को चाकू दिखाकर आलमीरा से सारा पैसा व जेवरात निकाल ले गए। अनिमेष व उनकी पत्नी प्रिया सोनाली ने बताया कि घर पर वेलोग सोए थे। लगभग एक बजे रात में बाहर से कुछ आवाज आई। जब दरवाजा खोलकर बाहर जाना चाहा तो पहले से दरवाजे के पास खड़े अपराधियों ने दोनों की गर्दन में चाकू सटा दिए और अंदर आ गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। अपराधियों ने दोनों को मोबाइल का स्वीच ऑफ करवा दिया। इसके बाद अपराधियों ने आलमीरा की चाभी लेकर चार लाख नगद व लगभग 40 हजार के जेवरात निकाल कर ले गए। सोनाली ने बताया कि वह भारत फाइनेंस कम्पनी में केंद्र डीलर है। भारत फाइनेंस कम्पनी महिला समूह को लोन देने का काम करती है। उन्होंने सोमवार को विभिन्न समूहों से लोन का साप्ताहिक क़िस्त ढाई लाख रुपये कलेक्शन किया था। इसके अलावा उनलोगों ने घर की ढलाई के लिए डेढ़ लाख रुपए रखा था। कुल चार लाख रुपये व 40 हजार का जेवरात अपराधियों ने लूट कर ले गए हैं। इस बाबत अनिमेष राम ने मंगलवार को तिसरी थाना में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी लक्ष्मेश्वर चौधरी ने कहा कि लूट की घटना से सम्बंधित आवेदन मिला है। भारत फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन रजिस्टर को खंगाला जा रहा है। वहीं मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें