Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMartyrs Day Commemoration for Mahendra Singh in Giridih
शहादत दिवस को लेकर माले नेताओं ने किया जनसंपर्क

शहादत दिवस को लेकर माले नेताओं ने किया जनसंपर्क

संक्षेप:

गिरिडीह में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर माले प्रखंड कमेटी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। नेताओं और समर्थकों ने महुवाटांड़ से चतरो मोड़ तक पैदल मार्च किया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए गए और महेंद्र सिंह की याद में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।

Jan 13, 2026 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। 16 जनवरी को बगोदर में आहूत पूर्व विधायक महेंद्र सिंह के शहादत दिवस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को माले प्रखंड कमेटी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान माले नेता पूरन महतो, कन्हाई पांडेय और राजेश सिन्हा के अलावा अन्य नेताओं, सदस्यों व समर्थकों ने महुवाटांड़ कार्यालय से चतरो मोड़ तक पैदल मार्च किया। इस दौरान माले नेता व कार्यकर्ता झंडा लेकर चल रहे थे और बगोदर चलो का नारा लगा रहे थे। महेंद्र सिंह तुम जिंदा हो, खेतों और खलिहानों में, जनता के अरमानों में आदि नारे समर्थक लगा रहे थे। मौके पर राजेश सिन्हा व कन्हाई पांडेय ने बताया कि जिला कमेटी ने निर्णय लिया था कि 12 जनवरी को हरेक प्रखंड में झंडा बैनर लेकर 16 जनवरी शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस में जाने के लिए जागरूकता लाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसी को लेकर कार्यकम था। कार्यक्रम की अगुवाई माले नेता पूरन महतो, राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, मसूदन कोल, किशोर राय कर रहे थे। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भी नारेबाजी गई। कार्यक्रम में भीम कोल, नवीन पाण्डेय, गुलाब कोल, लखन कोल, धनेश्वर कोल, मोहन कोल, राजू दास, गुलाब कोल, राजन तुरी, लूटन दास, सहदेव तुरी, सकलदेव कोल, त्रिभुवन कोल, प्रसादी राय, कौशल साव, टिंकू साव, कारू साव, रामजी साव सहित कई लोग थे।